ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीसाईं नाथ विश्वविद्यालय में संविधान दिवस मना

साईं नाथ विश्वविद्यालय में संविधान दिवस मना

साईं नाथ विश्वविद्यालय में शुक्रवार को संविधान दिवस मनाया गया। इसमें रेरा के सचिव रंजीत कुमार चौधरी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। उन्होंने संविधान...

साईं नाथ विश्वविद्यालय में संविधान दिवस मना
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 27 Nov 2021 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। प्रमुख संवाददाता

साईं नाथ विश्वविद्यालय में शुक्रवार को संविधान दिवस मनाया गया। इसमें रेरा के सचिव रंजीत कुमार चौधरी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। उन्होंने संविधान निर्माण की प्रक्रिया पर चर्चा की और भारतीय संविधान को संपूर्ण विश्व के संविधान से विशिष्ट बताया। कुलपति प्रो एसपी अग्रवाल ने कहा कि छात्रों की निष्ठा होनी चाहिए कि हम संविधान को पढ़ेंगे और संवैधानिक दर्शन को अपने जीवन में समाहित कर समाज में न्याय के प्रति विश्वास जगाएंगे। मौके पर छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कुलपति ने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को संविधान की मूल प्रस्तावना की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ दीपक शुक्ला, डॉ सुमन श्रीवास्तव, प्रो निकिता ठाकुर, प्रो स्नेहिल राज, प्रो आकाश कुमार, आस्था चौधरी आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें