ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीकानून को कमजोर करने की साजिश : बंधु तिर्की

कानून को कमजोर करने की साजिश : बंधु तिर्की

झाविमो महासचिव बंधु तिर्की ने भाजपा सरकार पर एससी-एसटी अत्याचार निरोधक कानून 1989 को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि सरकार कानून को कमजोर कर आदिवासी और दलित विरोधी कार्य कर रही...

कानून को कमजोर करने की साजिश : बंधु तिर्की
हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 30 Mar 2018 02:39 AM
ऐप पर पढ़ें

झाविमो महासचिव बंधु तिर्की ने भाजपा सरकार पर एससी-एसटी अत्याचार निरोधक कानून 1989 को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि सरकार कानून को कमजोर कर आदिवासी और दलित विरोधी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा है कि यह कानून स्व. वीपी सिंह की देन है। इस कानून के कारण ही आदिवासियों, दलितों और शोषितों का लोकतंत्र एवं न्याय पर भरोसा मजबूत हुआ है। हालांकि कानून की कठिन प्रक्रिया और प्रशासनिक संवेदनहीनता के कारण एससी-एसटी पर अत्याचार कम नहीं हुए हैं, लेकिन इससे लोगों में भय जरूर हुआ है। भाजपा सरकार कानून का दुरुपयोग होने की बात कहकर इसे कमजोर बनाना चाह रही है। सरकार का काम कानून का दुरुपयोग रोकना है, न कि उसे कमजोर करना।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें