ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीकांग्रेस ने की शिबू सोरेन और उनकी पत्नी के स्वस्थ होने की कामना

कांग्रेस ने की शिबू सोरेन और उनकी पत्नी के स्वस्थ होने की कामना

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और वित्त व खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रुपी सोरेन के कोरोना पोजिटीव होने पर चिंता प्रकट की...

कांग्रेस ने की शिबू सोरेन और उनकी पत्नी के स्वस्थ होने की कामना
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 22 Aug 2020 03:30 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और वित्त व खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रुपी सोरेन के कोरोना पोजिटीव होने पर चिंता प्रकट की है। उन्होंने दोनों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना ईश्वर से की है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता के आशीर्वाद से दिशोम गुरु अविलम्ब ठीक होकर मार्गदर्शन देंगे। डा उरांव ने एक बार फिर झारखंड वासियों से सावधानी व ऐहतियात बरतने का अनुरोध किया है। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद आलोक कुमार दूबे, डॉ राजेश गुप्ता ने भी कांग्रेस पार्टी की ओर से दिशोम गुरु शिबू सोरेन और रुपी सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना परम पिता परमेश्वर से की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें