ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीवैक्सीनेशन को लेकर कांग्रेस चलायेगी जागरुकता अभियान

वैक्सीनेशन को लेकर कांग्रेस चलायेगी जागरुकता अभियान

कोरोना वायरस प्रतिरोधक वैक्सीन अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने कोलेबिरा के विधायक विक्सल कोंगाड़ी को खूंटी का प्रभारी बनाया है। विधायक...

वैक्सीनेशन को लेकर कांग्रेस चलायेगी जागरुकता अभियान
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 16 Jun 2021 03:11 AM
ऐप पर पढ़ें

खूंटी। संवाददाता

कोरोना वायरस प्रतिरोधक वैक्सीन अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने कोलेबिरा के विधायक विक्सल कोंगाड़ी को खूंटी का प्रभारी बनाया है। विधायक विक्सल कोंगाड़ी खूंटी पहुंचे। क्षेत्र भ्रमण के बाद विधायक ने कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय में नेताओं के संग बैठक की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी ने की। इस मौके पर विधायक ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर करोना महामारी के उन्मूलन हेतु शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में वैक्सीनेशन के अभियान को सफल बनाना है। क्षेत्र में फैले भ्रम को जागरुकता फैलाकर खत्म करने का आह्वान विधायक ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि पंचायत स्तर पर कांग्रेस के द्वारा जनता के मन में कायम भ्रम को दूर किया जाएगा। और लोगों को वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके प्रचार हेतु जिला मुख्यालय एवं प्रखंडों में बैनर लगाया जाएगा और पंपलेट बांटे जाऐंगे। बैठक में पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा, गुमला जिला कांग्रेस अध्यक्ष रोशन बैरवा, प्रवक्ता ओम प्रकाश मिश्रा, आदिवासी जिला अध्यक्ष विल्सन तोपनो, महासचिव पीटर मुंडू, कोषाध्यक्ष देवेंद्र महतो, महासचिव रवि मिश्रा, सहकारिता प्रकोष्ठ के महासचिव नईमुद्दीन खां, मुरहू प्रखंड अध्यक्ष पौलुस पूर्ति आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें