Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsCongress Slams BJP s False Accusations in Jharkhand Political Row
भाजपा झूठ और भ्रम की राजनीति में माहिर : आलोक दुबे

भाजपा झूठ और भ्रम की राजनीति में माहिर : आलोक दुबे

संक्षेप:

रांची में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने भाजपा के आदित्य साहू के बयानों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे आरोप लगाकर जनता को भ्रमित कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शब्दों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। भाजपा को व्यापारियों से माफी मांगनी चाहिए।

Tue, 4 Nov 2025 09:38 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के बयानों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अब झूठे आरोपों और शब्दों के मायाजाल में जनता को उलझाने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान को तोड़–मरोड़ कर पेश करना भाजपा की पुरानी आदत है। मुख्यमंत्री ने किसी वर्ग का अपमान नहीं किया है। उन्होंने केवल यह कहा था कि झारखंड के कुछ लोग व्यापार के नाम पर संसाधनों की लूट में शामिल हैं, जिन पर सरकार कार्रवाई करेगी। भाजपा उसी बात को व्यापारी समाज के अपमान के रूप में प्रचारित कर रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि भाजपा को माफी मांगने की सलाह देने से पहले आदित्य साहू को देश के लाखों व्यापारियों से माफी मांगनी चाहिए, जिनकी कमर नोटबंदी और जीएसटी की अव्यवस्था ने तोड़ दी थी। नोटबंदी के नाम पर छोटे व्यापारियों की पूंजी समाप्त हो गई, लाखों नौकरियां चली गईं और जीएसटी के जाल में आज भी व्यापारी फंसे हुए हैं। भाजपा आज व्यापारियों की हमदर्द बनने का नाटक कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि भाजपा शासन में पूंजीपतियों के लिए नीति और गरीबों के लिए सजा जैसी स्थिति थी। अडानी-अंबानी के लिए नियम बदलने वाली पार्टी आम व्यापारियों की बात करने लायक नहीं है।