ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीकांग्रेस ने देश के धरोहरों की जारी की वीडियो शृंखला

कांग्रेस ने देश के धरोहरों की जारी की वीडियो शृंखला

- सोशल मीडिया के जरिए किया जाएगा प्रसारित

- सोशल मीडिया के जरिए किया जाएगा प्रसारित
1/ 3- सोशल मीडिया के जरिए किया जाएगा प्रसारित
- सोशल मीडिया के जरिए किया जाएगा प्रसारित
2/ 3- सोशल मीडिया के जरिए किया जाएगा प्रसारित
- सोशल मीडिया के जरिए किया जाएगा प्रसारित
3/ 3- सोशल मीडिया के जरिए किया जाएगा प्रसारित
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 16 Aug 2020 12:50 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने देश की आजादी के लिए अपने संघर्षों, इतिहास और राष्ट्र निर्माण में योगदान को लेकर ‘धरोहर नाम से एक वीडियो शृंखला की शुरुआत की है। पार्टी के सभी नेता-कार्यकर्त्ता सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करेंगे और युवा पीढ़ी को कांग्रेस और देश की आजादी के संघर्ष के बारे में बताएंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, डॉ राजेश गुप्ता और अमूल्य नीरज खलखो ने संयुक्त रूप से बताया कि आजादी के पहले और आजादी के बाद देश ने एक लंबी यात्रा की है। कांग्रेस इस यात्रा का सारथी रहा है। इस यात्रा में आये संघर्षों और बलिदान के बारे में वर्तमान पीढ़ी को जानकारी उपलब्ध कराना जरूरी है।

इसी के तहत ‘धरोहर शृंखला का पहला एपिसोड सभी के सामने पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक विचाराधारा है, जो हमेशा से देश की आवाज रही है। प्रदेश प्रवक्ताओं ने कहा कि इस शृंखला में कांग्रेस के 135 वर्षों के इतिहास और विरासत में बारे में चर्चा होगी। 1885 में कांग्रेस की स्थापना के बाद आजादी की लड़ाई लड़ी गई और कांग्रेस की अगुवाई में भारत का स्वतंत्रता संघर्ष दुनिया का सबसे बड़ा जनआंदोलन बना। बहुत लोगों ने अपनी कुर्बानी दी, कई नेता वर्षों जेल में रहे। इसे युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए इस शृंखला की शुरुआत की गयी है। उन्होंने बताया कि पहले वीडियो में यह दिखाया गया है कि 28 दिसंबर, 1885 को भारत को संगठित करने के लिए एक कदम उठाया गया था। भारत के संघर्ष को एक शक्ल देने और चर्चा करने के लिए संगठन को एक आकार दिया गया था। एक विचार जिसको अंततः भारत को ब्रिटिश अत्याचार से आजादी दिलाना और भारत को महाशक्ति बनाना था।

कांग्रेस अपने अगले एपिसोड में 1885 से 1894 के सत्रों के बारे में बताएगी। एक ऐसा समय जब देशभर के कांग्रेसी नेता विचार विमर्श और रणनीति बनाने के लिए एकजुट होते रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें