ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीसोनिया के साथ कांग्रेस विधायकों की बैठक. मंत्रियों पर लगी मुहर

सोनिया के साथ कांग्रेस विधायकों की बैठक. मंत्रियों पर लगी मुहर

झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे से संभावित तीन मंत्रियों के नाम तय कर लिए गए हैं। नामों की घोषणा एक-दो दिन में होगी। सभी संभावित नाम पार्टी के विधायकों की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व...

सोनिया के साथ कांग्रेस विधायकों की बैठक. मंत्रियों पर लगी मुहर
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 18 Jan 2020 02:40 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे से संभावित तीन मंत्रियों के नाम तय कर लिए गए हैं। नामों की घोषणा एक-दो दिन में होगी। सभी संभावित नाम पार्टी के विधायकों की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मुलाकात के बाद तय किए गए। पार्टी के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह अब शनिवार को रांची आएंगे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मंत्रियों के नाम का प्रस्ताव सौंपेंगे।

झारखंड से कांग्रेस के नवनिर्वाचित सभी 16 विधायकों ने शुक्रवार को सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। सोनिया गांधी ने सभी को पार्टी और सरकार में मिल जुल कर काम करने की नसीहत दी। उन्होंने विधायकों को संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ अपने क्षेत्र से बेहतर करने और जो जिम्मेदारी दी जाये उस पर खरा उतरने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने झारखंड बनने के बाद पहली बार गठबंधन की सरकार को बहुमत दिया है। जल्द से जल्द कॉमन मीनिमम प्रोग्राम बनाकर जनता से किए वादों के आधार पर काम करें। सरकार के विकासात्मक कार्य में सहयोग करें और उस पर नजर रखें। झारखंड पहली बार एक साथ कांग्रेस की चार महिला समेत पांच आदिवासी विधायक चुने गये हैं। संख्या के आधार पर भी 19 साल में सबसे ज्यादा सीटें पार्टी को मिली है। जनता ने जो भरोसा जताया है उसे सरकार और संगठन के स्तर पर टूटने नहीं दें। इस मौके पर विधायकों के अलावा सांसद धीरज साहू और गीता कोड़ा भी मौजूद थीं।

विभागों के बंटवारे के बाद नाम का होगा ऐलान

कांग्रेस कोटे से मंत्री के नाम भले तय कर लिए गए हैं लेकिन अभी विभागों का बंटवारा अंतिम रूप नहीं ले सका है। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी शनिवार को रांची आएंगे। यहां वे मुख्यमंत्री के साथ बैठ कर विभागों के बंटवारे की जिच खत्म करेंगे, उसके बाद कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के नाम की घोषणा की जा सकती है।

जनता के भरोसा पर खरा उतरने का संदेश

कांग्रेस विधायक दल के नेता सह ससंदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जनता के भरोसा पर खरा उतने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड पहली बार इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेस के विधायक सदन में पहुंचे हैं। चुनाव के दौरान जनता से जो वादे किये गये हैं उसका रोडमैप बनाकर पूरा करने को कहा है, ताकि जनता ने पार्टी व सरकार में जो विश्वास जताया है वह टूटे नहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें