ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीबेरमो में कांग्रेस नेताओं ने संभाली कमान, मंत्री-विधायक से लेकर कार्यकर्ता जुटे जनसंपर्क में

बेरमो में कांग्रेस नेताओं ने संभाली कमान, मंत्री-विधायक से लेकर कार्यकर्ता जुटे जनसंपर्क में

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के वित्त व खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर अपने निर्धारित बूथ, पंचायत, प्रखंड और सेक्टर स्तर...

बेरमो में कांग्रेस नेताओं ने संभाली कमान, मंत्री-विधायक से लेकर कार्यकर्ता जुटे जनसंपर्क में
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 21 Oct 2020 03:06 AM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के वित्त व खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर अपने निर्धारित बूथ, पंचायत, प्रखंड और सेक्टर स्तर पर कमान संभाल ली है। सभी नेता-कार्यकर्ता आवंटित क्षेत्र में पहुंच कर कैंप कर रहे हैं। पार्टी नेताओं की ओर से बूथ स्तर तक संगठनात्मक तैयारी और मतदान के दिन अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने बताया कि बेरमो उपचुनाव में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए जनविरोधी कृषि कानून, श्रमिक कानून और हाथरस घटना के खिलाफ आक्रोश देखने को मिलेगा। इसके अलावा जिस तरह से केंद्र सरकार ने कोरोना संकटकाल में अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए राज्य सरकार के बैंक खाते से 1417 करोड़ रुपये डीवीसी के बकाया भुगतान के नाम पर निकाल लिया, वह भी चुनाव में प्रमुख मुद्दा बनेगा।

प्रवक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमणकाल में झारखंड जैसे आदिवासी बहुल और पिछड़े राज्यों के साथ सौतेलापन का व्यवहार करते हुए सहयोग की जगह मुश्किलें खड़ी करने का काम किया है। उसका असर उपचुनाव में देखने को मिला। बेरमो उपचुनाव के साथ ही पार्टी के सभी नेता-कार्यकर्ता दुमका विधानसभा उपचुनाव में भी सहयोगी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी बसंत सोरेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए मैदान में उतर चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव समेत अन्य नेता भी दुमका जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें