Congress Leaders Attend Meeting in Karnataka to Celebrate Gandhi s Legacy and Democratic Values हमारी ताकत गांधीजी का संदेश : केशव महतो, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsCongress Leaders Attend Meeting in Karnataka to Celebrate Gandhi s Legacy and Democratic Values

हमारी ताकत गांधीजी का संदेश : केशव महतो

कांग्रेस की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक कर्नाटक में, शामिल होने गए प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 25 Dec 2024 08:08 PM
share Share
Follow Us on
हमारी ताकत गांधीजी का संदेश : केशव महतो

रांची । हिन्दुस्तान ब्यूरो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव कर्नाटक के बेलगाम गए। रांची से रवाना होने के पहले प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि हमारे लिए यह गौरव का पल है कि 1924 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर आसीन हुए और आज हम सभी उनके शताब्दी समारोह में सम्मिलित होने जा रहे हैं, जो एक ऐतिहासिक क्षण होगा। गांधीजी ने जो सत्य-अहिंसा का संदेश दिया है और देश में जिस प्रकार लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, जिस तरह नफरत फैलाया जा रहा है, उससे हमें लड़ना है और हमरी ताकत गांधीजी का संदेश है।

राहुल गांधी के नेतृत्व में देश लोकतांत्रिक मूल्यों को पाएगा

कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि देश तभी ताकत हासिल कर सकता है और विकसित कर सकता है, जब भारत के सभी समुदाय के लोग आपसी सद्भावना में रहें। बेलगाम वही ऐतिहासिक शहर है, जहां 100 वर्ष पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की अध्यक्षता की थी। 100 वर्ष पहले कांग्रेस की कमान एक ऐसे महान विभूति के हाथों में गई थी, जिसने सत्य व अहिंसा को अपनी लड़ाई का हथियार बनाकर एक शक्तिशाली अंग्रेजी शासक के हाथों से देश को मुक्ति दिलाया। इस अंग्रेजी हकूमत के बारे में कहा जाता था कि उनके शासन में सूर्यास्त नहीं होता था, यानी पूरब से लेकर पश्चिम तक चारों दिशाओं में साम्राज्य स्थापित था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देश फिर से लोकतांत्रिक मूल्यों को स्थापित करने में, आर्थिक विषमता को दूर करने में, समाजवाद और धर्म निरपेक्षता को स्थापित करने में, बाबा साहेब के दिए भारतीय संविधान के अनुरूप चलने में सफल होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।