भाजपा का दावा हास्यास्पद : कांग्रेस

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची में कांग्रेस के महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव ने मोदी के 4400 दिन और 12 साल के कार्यकाल पर बाबूलाल मरांडी के दावों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि मरांडी केवल स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं और भाजपा का 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का दावा हास्यास्पद है।

भाजपा का दावा हास्यास्पद : कांग्रेस

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4400 दिन और केंद्र सरकार के 12 साल के कार्यकाल को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा किए गए दावों पर पलटवार किया है। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बाबूलाल मरांडी के बयानों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी केवल दिल्ली से भेजी गई स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं, जिसका जमीनी हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है। 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का भाजपा का दावा पूरी तरह से हास्यास्पद और भ्रामक है।

सच्चाई यह है कि पिछले 12 सालों में अमीर और अमीर हुए हैं और गरीब और गरीब हो गया है। अगर 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ गए हैं, तो आज देश के 80 करोड़ लोगों को 5 किलो मुफ्त राशन पर निर्भर क्यों रहना पड़ रहा है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।