कानून का नाम बदलने में भाजपा की सरकार माहिर : कांग्रेस
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव राकेश सिन्हा ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम का नाम बदलने पर मोदी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम बेरोजगारी, रुपये की गिरती वैल्यू और वोट चोरी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास है।

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने महात्मा गांधी नेशनल रूरल रोजगार गारंटी अधिनियम का नाम बदले जाने पर तंज कसते हुए कहा कि योजनाओं के नाम, कानून के नाम बदलने में नरेंद्र मोदी की सरकार माहिर है, इसका कोई मुकाबला नहीं है। निर्मल भारत अभियान को स्वच्छ भारत अभियान बनाया, ग्रामीण एलपीजी वितरण कार्यक्रम को उज्ज्वला नाम दिया। पैकेजिंग, ब्रांडिंग और नाम देने में ये धुरंधर है। हैरानी इस बात की है कि पंडित नेहरू से तो इन्हें नफरत है, लेकिन महात्मा गांधी से इतनी नफरत। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना 2005 से चल रही है।
इसका नाम आप पूज्य बापू रोजगार गारंटी योजना कर रहे हैं, महात्मा गांधी नाम से क्या दिक्कत है? उन्होंने कहा कि सरकार नाम बदलकर बेरोजगारी, डॉलर के मुकाबले रुपया का सबसे निचला स्तर पर जाना, वोट चोरी, भारत दुनिया का पहला कर्जदार बन गया है। इन मुद्दा से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास है। इन 11 वर्षों में केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता के लिए कोई योजना नहीं चलाई, लेकिन कांग्रेस सरकार की बनाई योजना का नाम बदलकर अपनी पीठ थपथपा कर जनता को गुमराह कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



