भाजपा की राजनीति ध्यान भटकाने की साजिश : आलोक दुबे
रांची में कांग्रेस के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने कहा कि भाजपा जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने के लिए तथ्यहीन बयान दिए जा रहे हैं। दुबे ने कहा कि झारखंड में सड़क हादसों और अवैध खनन पर भाजपा की चिंता केवल दिखावटी है।

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने कहा कि भाजपा के नेता तथ्यहीन और भ्रामक बयान देकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। बालू से तेल निकालने जैसे जुमले उछालना भाजपा की पुरानी आदत है, ताकि असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके। पिछले 11 वर्षों में भाजपा की पूरी राजनीति कांग्रेस से शुरू होकर कांग्रेस पर ही खत्म हो जाती है। प्रधानमंत्री से लेकर प्रखंड स्तर तक के नेताओं को सिर्फ कांग्रेस को कोसने का प्रशिक्षण दिया गया है। जो पार्टी खुद बालू माफिया, कोयला माफिया और खनन माफिया को संरक्षण देने के आरोपों से घिरी रही है, उसे आज हर जगह माफिया ही नजर आता है।
उन्होंने कहा कि झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू राजनीतिक शुचिता के प्रतीक हैं और उनके द्वारा उठाए गए सवाल जनता के हित में हैं। भाजपा को उनके बयानों पर राजनीति करने के बजाय आत्ममंथन करना चाहिए। झारखंड में सड़क हादसों, अवैध खनन और बालू के मुद्दे पर भाजपा की चिंता केवल दिखावटी है। अगर भाजपा सच में गंभीर होती, तो अपने शासनकाल में इन समस्याओं पर लगाम लगाती।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


