एसआईआर से वोटरों का नाम कटवाने की साजिश : कांग्रेस

Apr 07, 2026 08:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग की बैठक, एसआईआर प्रक्रिया पर चिंता व्यक्त की गई, जन-जागरण अभियान चलाएगी कांग्रेस

एसआईआर से वोटरों का नाम कटवाने की साजिश : कांग्रेस

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस ने एसआईआर प्रक्रिया में भाजपा पर मतदाता सूची से नाम कटवाने की साजिश करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग की बैठक हुई। मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चुनाव आयोग की ओर से शुरू की जाने वाली एसआईआर प्रक्रिया पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में नेताओं ने कहा कि जिस प्रकार देशभर में भाजपा चुनाव आयोग के सहारे विपक्ष और कांग्रेस समर्थकों के वोट बैंक को निशाना बनाकर नाम कटवाने और वोट चोरी का प्रयास कर रही है, उसी कड़ी में झारखंड में भी भाजपा इसी रणनीति को लागू करने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस ने स्पष्ट कहा कि किसी भी हालत में झारखंड के मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से कटने नहीं दिया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस के एसआईआर ऑब्जर्वर राहुल बल, मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव, प्रवक्ता सोनाल शांति, कमल ठाकुर, शांतनु मिश्रा, रियाज अंसारी, जगदीश साहू, निरंजन पासवान, जफर इमाम, प्रशांत पांडेय उपस्थित थे।जन-जागरण अभियान चलाएगी कांग्रेसझारखंड में एसआईआर से जुड़ी हर प्रक्रिया पर जनता को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए कांग्रेस ने कार्यक्रम भी तय कर लिये हैं। इसके तहत हर प्रमंडल और हर जिला मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर जनता और कार्यकर्ताओं को एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। लोगों को यह समझाया जाएगा कि कैसे वे अपना नाम मतदाता सूची से कटने से बचाएं। साथ ही, एसआईआर के नाम पर भाजपा की वोट कटवा नीति को बेनकाब किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।