ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीकांग्रेस का रेल रोको कार्यक्रम सुपर फ्लॉप : भाजपा

कांग्रेस का रेल रोको कार्यक्रम सुपर फ्लॉप : भाजपा

भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कांग्रेस पार्टी के ‘रेल रोको कार्यक्रम को सुपर फ्लॉप बताया है। उन्होंने कहा कि कृषि कानून के खिलाफ...

कांग्रेस का रेल रोको कार्यक्रम सुपर फ्लॉप : भाजपा
हिन्दुस्तान टीम,रांचीThu, 18 Feb 2021 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो

भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कांग्रेस पार्टी के ‘रेल रोको कार्यक्रम को सुपर फ्लॉप बताया है। उन्होंने कहा कि कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कार्यक्रम को पूरे प्रदेश में कहीं भी किसानों का समर्थन नहीं मिला है। किसान पूरे देश में कृषि कानून पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विचारों से सहमत हैं।

कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल किसानों को दिग्भ्रमित कर रही है। कृषि कानून पूरी तरह किसानों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने वाला कानून है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वोट की खातिर किसानों से लंबे चौड़े वादे तो किए, परंतु उसे धरातल पर उतारने की दिशा में कोई प्रयास नहीं किए। झारखंड में किसानों की कल्याणकारी योजनाएं बंद की जा रही हैं। मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना बंद की गई। किसान कम कीमत पर धान बेचने को मजबूर हैं। किसानों को महंगे कीमत पर खाद बीज खरीदने की नौबत हेमंत सरकार में आ गई है। यह सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है। इसलिए किसान भी इस सरकार के विरोध में खड़ा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें