स्कूली बसों में सुरक्षा की अनदेखी से बच्चों पर खतरा : अजय राय

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

झारखंड पैरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हाल ही में एक स्कूल वैन चालक का अपराधी होना चिंताजनक है। यह कानून-व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने स्कूल बसों के सुरक्षा मानकों की जांच और चालक के पुलिस वेरिफिकेशन की मांग की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है।

स्कूली बसों में सुरक्षा की अनदेखी से बच्चों पर खतरा : अजय राय

रांची। झारखंड पैरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हाल ही में सामने आए मामलों में एक आरोपी का स्कूल वैन चालक होना अत्यंत चिंताजनक है। यह कानून-व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है। कहा कि स्कूली बसों में सुरक्षा की अनदेखी से बच्चों पर खतरा है। उन्होंने बताया कि चार दिन पूर्व ही एसोसिएशन की ओर से उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर स्कूल बस एवं वैन चालकों के अनिवार्य पुलिस वेरिफिकेशन तथा सुरक्षा मानकों की जांच की मांग की गई थी। इसके बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होना गंभीर चिंता का विषय है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।