अनगड़ा में 45 दिवसीय एग्री क्लिनिक प्रशिक्षण संपन्न

Mar 02, 2026 09:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

अनगड़ा में मास कृषि प्रशिक्षण केंद्र में 45 दिवसीय एग्री क्लिनिक एवं एग्री बिजनेस सेंटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। राज्य निदेशक अशोक कुमार ने प्रशिक्षुओं को कृषि व्यवसाय में जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रोत्साहन दिया गया। सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र दिए गए।

अनगड़ा में 45 दिवसीय एग्री क्लिनिक प्रशिक्षण संपन्न

अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा स्थित मास कृषि प्रशिक्षण केंद्र में सोमवार को 45 दिवसीय एग्री क्लिनिक एवं एग्री बिजनेस सेंटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टीआरआई के राज्य निदेशक अशोक कुमार उपस्थित थे। इस प्रशिक्षण में राष्ट्रीय कृषि प्रबंध संस्थान हैदराबाद और नाबार्ड का सहयोग रहा। मास के सचिव विजय भरत ने विषय प्रवेश कराया। निदेशक अशोक कुमार ने प्रशिक्षित युवक-युवतियों को कृषि आधारित व्यवसाय से जुड़कर झारखंड के विकास में योगदान देने और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। आईडीबीआई के पूर्व उपमहाप्रबंधक संजय कुमार ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में संस्था के मदन कुमार, निर्भय सिंह, अर्जुन महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।