Ranchi News: सड़क हादसे में मृतकों के आश्रितों को मिला मुआवजा
Ranchi News: राज्य सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों के परिवारों को मुआवजे की राशि बांटी गई। जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी और प्रखंड प्रमुख ने लाभुकों को चेक सौंपे। दुर्घटनाओं के पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने के लिए सरकार की ओर से की गई इस पहल की सराहना की गई।

Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। राज्य सरकार की विशेष आपदा राहत राशि के तहत सड़क दुर्घटनाओं में मृत लोगों के आश्रितों के बीच मंगलवार को मुआवजा राशि का वितरण किया गया। प्रखंड प्रमुख के कार्यालय कक्ष में जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी एवं प्रखंड प्रमुख जितेंद्र नाथ बड़ाइक ने तीन लाभुकों को एक-एक लाख रुपये का चेक सौंपा। लोवादाग निवासी दिवंगत विवेक कुमार की माता जयंती देवी, डोमनडीह निवासी दिवंगत नीलांबर महतो की पत्नी पंचमी देवी और धदकीडीह निवासी दिवंगत खुशी कुमारी के पिता सिकंदर महतो को मुआवजा राशि प्रदान की गई। चेक मिलने के बाद लाभुकों ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के प्रति आभार जताया।जिप
उपाध्यक्ष वीणा चौधरी ने कहा कि सड़क दुर्घटना में परिवार के सदस्य को खोना बेहद दुखद है। सरकार की ओर से दी जाने वाली सहायता राशि पीड़ित परिवारों को आर्थिक संकट से उबरने में कुछ मदद करेगी। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों तक सरकारी सहायता पहुंचाना जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही।


