अनाथ संजय डलेल का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हुआ
रांची के खूंटी में संजय डलेल का निधन हो गया। लावारिस स्थिति में पाए जाने के बाद समाजसेवियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन हृदय घात के कारण उनका निधन हो गया। विश्व हिंदू परिषद के अशोक...

रांची, वरीय संवाददाता। खूंटी के ग्राम कच्चा बारी निवासी संजय डलेल का निधन हो गया। लावारिस स्थिति में सड़कों पर पड़े डलेल को समाजसेवियों ने नवजीवन संस्थान में भर्ती कराया था। लेकिन, सोमवार को प्रातः हृदय घात के कारण प्राकृतिक रूप से निधन हो गया। उनके आगे पीछे कोई भी नहीं था। डलेल की उम्र 40 साल की थी। इसकी जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के सेवा विभाग के सह प्रांत प्रमुख अशोक कुमार अग्रवाल ने उनके अंतिम संस्कार के लिए व्यवस्था की। पार्थिव शरीर को मुक्ति धाम हरमू लाया गया। पार्थिव देह को मुखाग्नि संतोष आग्रवाल ने दी। संतोष अग्रवाल ने अपनी माताजी की पुण्य स्मृति में अभी तक सौ से अधिक ऐसे लोगों को मुखाग्नि दी है, जिनके आगे-पीछे कोई नहीं था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।