आपसी सौहार्द और सादगी से मनाएं बकरीद, जरूरतमंदों का रखें ख्याल: मो. असलम
रांची के वार्ड 22 के पार्षद मो. असलम ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर एक बैठक में स्थानीय निवासियों से आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने त्याग और भाईचारे के संदेश को फैलाने, साफ-सफाई का ध्यान रखने, और जरूरतमंदों की मदद करने पर जोर दिया।

रांची, प्रमुख संवाददाता। ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर वार्ड 22 के पार्षद मो. असलम ने बुधवार को स्थानीय निवासियों के साथ बैठक की। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द, शांति और सुन्नत के दायरे में रहकर पर्व मनाने की अपील की। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने का आग्रह किया। कहा कि यह त्योहार त्याग और भाईचारे का संदेश देता है, इसलिए समाज में एकता और इंसानियत की भावना फैलाना जरूरी है। लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास के गरीबों, यतीमों और जरूरतमंदों की मदद कर उनकी खुशियों में शामिल हों। बैठक में नदीम इकबाल, मो. अकबर, मो. आरजू सहित कई लोग थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


