मनरखन महतो बीएड कॉलेज में सामुदायिक सेवा कार्यक्रम

Nov 22, 2025 08:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची के मनरखन महतो बीएड कॉलेज ने केदल पंचायत में नुक्कड़ नाटक आयोजित किया। नाटक का विषय 'सतर्क रहें, सुरक्षित रहें' था, जिसमें ग्रामीणों को सुरक्षा और जागरुकता का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने सामाजिक और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कई शिक्षक और प्रशिक्षु उपस्थित थे।

मनरखन महतो बीएड कॉलेज में सामुदायिक सेवा कार्यक्रम

रांची, विशेष संवाददाता। मनरखन महतो बीएड कॉलेज की ओर से सामुदायिक सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत केदल पंचायत में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। विषय था- सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। इसके माध्यम से ग्रामीणों के बीच सुरक्षा, जागरुकता और सतर्कता का संदेश दिया गया। नाटक में विद्यार्थियों ने दैनिक जीवन से जुड़े विभिन्न सामाजिक और सुरक्षा संबंधी मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में ट्रस्टी वीरेंद्रनाथ ओहदार, खुशबू सिंह, कृति काजल, प्रबंधक मुकेश कुमार, प्रशासक मीना कुमारी, सहित सभी शिक्षक, कर्मचारी और प्रशिक्षु मौजूद थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।