सीएचसी कर्रा में होली मिलन समारोह आयोजित

Feb 28, 2026 09:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

कर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाई दी। स्वास्थ्य प्रभारी अनिता कुमारी ने कहा कि होली भाईचारे का त्योहार है। सभी ने उत्सव का आनंद लिया और सकारात्मकता से सेवा कार्य में तत्पर रहने का आह्वान किया।

सीएचसी कर्रा में होली मिलन समारोह आयोजित

कर्रा, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कर्रा परिसर में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी एकत्रित हुए और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर रंगों के पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य प्रभारी अनिता कुमारी ने उपस्थित सभी कर्मियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का त्योहार है। उन्होंने कहा कि इस दिन लोग सभी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और एक-दूसरे की खुशहाली की कामना करते हैं। उन्होंने सभी से सकारात्मक सोच के साथ सेवा कार्य में तत्पर रहने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान स्वास्थ्यकर्मी होली के पारंपरिक गीतों पर झूमते और नाचते नजर आए। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में डॉ पीसी झा, डॉ अमरनाथ चौधरी, प्रदीप कुंडू, नूतन कुमारी, जयप्रकाश, विकास साहू, अश्विनी साव, राहुल सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।