Ranchi News: शिविर में चार मामलों का हुआ समाधान

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: राहे और सोनाहातू थाना परिसर में जन शिकायत समाधान शिविर आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी समाधान करना था। थाना प्रभारी ने लोगों से कानून का पालन करने और साइबर ठगी के प्रति सतर्क रहने की अपील की।

Ranchi News: शिविर में चार मामलों का हुआ समाधान

Ranchi News: राहे/सोनाहातू, प्रतिनिधि। राहे और सोनाहातू थाना परिसर में बुधवार को जन शिकायत समाधान शिविर लगाया गया। शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों का त्वरित व पारदर्शी समाधान करना था। सोनाहातू थाना में चार मामले पहुंचे। थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप ने सभी मामलों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने लोगों से कानून का पालन करने, अफवाहों से बचने, साइबर ठगी के प्रति सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य पुलिस और आम लोगों के बीच विश्वास और संवाद को मजबूत करना है, ताकि छोटी-छोटी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही समाधान हो सके।

वहीं, राहे थाना में बारिश के कारण जन शिकायत समाधान शिविर में कोई मामला नहीं आया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।