Ranchi News: रातू के समाधान शिविर में 28 मामले आए, आठ का समाधानन

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: रातू थाना परिसर में पुलिस और जनता के बीच संवाद स्थापित करने के लिए जन शिकायत समाधान शिविर आयोजित किया गया। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिसमें भूमि विवाद और घरेलू विवाद शामिल थे। 28 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से 8 का तुरंत समाधान हुआ। अधिकारियों ने कानून पालन और साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील की।

Ranchi News: रातू के समाधान शिविर में 28 मामले आए, आठ का समाधानन

Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। पुलिस और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से बुधवार को रातू थाना परिसर में जन शिकायत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। मुख्यालय-2 डीएसपी अजय आर्यन और थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने प्राप्त आवेदनों का अध्ययन कर त्वरित समाधान किया। शिविर में भूमि विवाद, आपसी विवाद, घरेलू विवाद और अन्य पुलिस संबंधी 28 शिकायतों पर सुनवाई हुई, जिनमें से आठ मामलों का तत्काल समाधान किया गया। वहीं 14 जमीन विवाद से संबंधित आवेदन आए, लेकिन सक्षम पदाधिकारी के नहीं रहने के कारण इन पर कार्रवाई नहीं हो सकी।

शेष मामलों में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। अधिकारियों ने लोगों से कानून का पालन करने, अफवाहों से बचने, साइबर ठगी से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। डीएसपी अजय आर्यन ने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाना है, ताकि छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर हो सके। मौके पर छोटू कुमार, प्रियंका कुमारी, अनुरंजन कुमार, सुनील सिंह, विनीत कुमार, महेश कुशवाहा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi News: रातू के समाधान शिविर में 28 मामले आए, आठ का समाधानन