ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीपिछड़े वर्ग की महिलाओं का समिति करे सहयोग: मंत्री

पिछड़े वर्ग की महिलाओं का समिति करे सहयोग: मंत्री

अग्रवाल सभा महिला समिति की ओर से बुधवार को सावन मेले का आयोजन अग्रेसन भवन में किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री डॉ लुईस मरांडी उपस्थित हुई। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय...

1/ 2अग्रवाल सभा महिला समिति की ओर से बुधवार को सावन मेले का आयोजन अग्रेसन भवन में किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री डॉ लुईस मरांडी उपस्थित हुई। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय...
अग्रवाल सभा महिला समिति की ओर से बुधवार को सावन मेले का आयोजन अग्रेसन भवन में किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री डॉ लुईस मरांडी उपस्थित हुई। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय...
2/ 2अग्रवाल सभा महिला समिति की ओर से बुधवार को सावन मेले का आयोजन अग्रेसन भवन में किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री डॉ लुईस मरांडी उपस्थित हुई। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय...
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 01 Aug 2018 10:24 PM
ऐप पर पढ़ें

अग्रवाल सभा महिला समिति की ओर से बुधवार को सावन मेले का आयोजन अग्रेसन भवन में किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री डॉ लुईस मरांडी उपस्थित हुई। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ व धनबाद के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल भी उपस्थित थे। मेले में महिलाओं के पोषाक समेत खाद्य सामग्री और घरेलू सजावट के कई स्टॉल लगाए गए है। जिसका संचालन सभा की महिलाएं समेत अन्य कर रही है। मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि समिति की महिलाओं की सराहना की। उन्होंने समिति को पिछड़े इलाकों में जाकर महिलाओं को प्रशिक्षित कर काम सीखाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि अगर महिलाएं छोटे उद्योग को बढ़ावा दे तो सरकार की ओर से हर संभव सहयता मुहैया कराया जाएगा।

वहीं संजय सेठ ने कहा कि महिलाएं सभी क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहीं है। उन्होंने ग्रामिण क्षेत्र की महिलाओं के कार्यक्षमता की जानकारी दी। साथ ही समय-समय पर उन्हें बाजार देने के लिए प्रेरित किया। वहीं धनबाद मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने महिलाओं को सशक्त बताते हुए उन्हें समाज में आगे बढ़ने की बात कहीं। मेले की संजोजिका नीरा बथवाल ने बताया कि मेले का आयोजन पिछले 20 साल से किया जा रहा है। मेले की शुरुआत 20 महिलाओं की समिति से हुई थी। जबकि वर्तमान में समिति से 120 महिलाएं जुड़ चुकी है। यह महिला सशक्तिकरण का एक उदाहरण है। इस अवसर पर रूपा अग्रवाल, अलका सरावगी, अंशु नेवटिया, बिना बूबना, गीता डालमिया, मधु रोहतगी, रीना सुरेखा समेत अन्य उपस्थित थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें