ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीबारिश के कारण झारखंड में लौटी ठंड

बारिश के कारण झारखंड में लौटी ठंड

बारिश के कारण झारखंड में ठंड और कनकनी फिर से लौट आई है। राज्य के कई इलाकों में रविवार को बारिश हुई। इसके कारण सूबे के कई शहरों में अधिकतम तापमान पांच डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी...

बारिश के कारण झारखंड में लौटी ठंड
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 20 Jan 2020 02:22 AM
ऐप पर पढ़ें

बारिश के कारण झारखंड में ठंड और कनकनी फिर से लौट आई है। राज्य के कई इलाकों में रविवार को बारिश हुई। इसके कारण सूबे के कई शहरों में अधिकतम तापमान पांच डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश के ऊपर एक बड़ा साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से मौसम में बदलाव हुआ। हालांकि यह सिस्टम अब कमजोर हो रहा है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में बादल छंटेंगे। सुबह में राज्य के विभिन्न हिस्सों में कनकनी और कुहासा बढ़ेगी। सुबह में अच्छी धूप के बाद कुहासा छंट जाएंगे। न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री नीचे गिरेगा। इससे सुबह में कनकनी कायम रह सकती है।

रविवार को हजारीबाग में 12.2 और डालटनगंज में 10.2 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि लातेहार, लोहरदगा, देवघर, पाकुड़, चतरा, रामगढ़, रांची समेत अन्य जिलों में भी हल्की बारिश हुई। इसके कारण डालटनगंज का अधिकतम तापमान सबसे कम रहा। यहां अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य में अभी भी घने बादल छाए हुए हैं, लेकिन इसके अगले 24 घंटों के दौरान छंटने के आसार हैं।

कोट-

बारिश होने से राज्य में ठंड बढ़ गयी है। राज्य में रविवार को कई स्थानों पर बारिश हुई है। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे आ गया है। डालटनगंज में अधिकतम 19.1 डिग्री आ गया है। यह पिछले 48 घंटों की तुलना में नौ डिग्री नीचे आ गया है। अगले 24 घंटों के दौरान बादल छटेंगे और धूप खिलेगी। इससे राहत मिलेगी।

- अभिषेक आनंद, वैज्ञानिक, मौसम विभाग, रांची

प्रमुख शहरों का तापमान(डिग्री में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

रांची 21.3 13.2

जमशेदपुर 25.2 15.2

डालटनगंज 19.1 14.5

बोकारो 22.0 15.1

चाईबासा 24.0 12.6

दुमका 21.0 13.0

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें