ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीरांची में ठंड की दस्तक, दो दिनों में न्यूतनतम पारा दो डिग्री गिरेगा

रांची में ठंड की दस्तक, दो दिनों में न्यूतनतम पारा दो डिग्री गिरेगा

मौसम का मिजाज ::::::::::::::::::::::: 25 अक्तूबर तक रांची सहित आसपास में मौसम शुष्क और आसमान

रांची में ठंड की दस्तक, दो दिनों में न्यूतनतम पारा दो डिग्री गिरेगा
हिन्दुस्तान टीम,रांचीThu, 21 Oct 2021 09:51 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। संवाददाता

रांची सहित आसपास के इलाकों में ठंड की दस्तक शुरू हो चुकी है। सूरज ढलते ही शाम में ठंड का एहसास हो रहा है। जैसे-जैसे रात बढ़ती जाती है, ठंड में बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाती है। ठंड की दस्तक के साथ लोगों के गर्म कपड़े भी निकलने शुरू हो गए हैं। विशेषकर रात में सोने के समय लोगों ने हल्के गर्म कपड़ों का प्रयोग करना भी शुरू कर दिया है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार और शनिवार दो दिनों के अंतराल में तापमान में फेरबदल हो सकता है। दिन के समय एक से दो डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी होगी, परंतु रात के समय में मौसम में बड़ा बदलाव होगा। इस अवधि में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान नीचे गिर जाएगा। इसके साथ ही ठंड का एहसास पूर्व से ज्यादा महसूस होने लगेगा। 25 अक्तूबर तक रांची सहित आसपास के इलाकों में मौसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा। परंतु 26-27 तारीख के आसपास सुबह के समय में धुंध या कोहरे का प्रभाव देखने को मिलेगा, जो सूर्य की रोशनी निकलते ही धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा और दिन में आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा। गुरुवार को भी रांची का मौसम साफ रहा। सुबह व शाम और रात में ठंड का एहसास हुआ। दिन के समय हल्की गर्माहट महसूस हुई। इस समय रांची का अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें