कोयला कर्मियों की समस्याओं पर सीएमयू ने उठाई आवाज

Apr 08, 2026 07:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में कोलफील्ड मजदूर यूनियन ने प्रबंधन का ध्यान कर्मचारियों के लंबित मुद्दों की ओर आकर्षित किया। केंद्रीय सचिव जगरनाथ साहू ने पत्र लिखकर एचआरए, संचित सिक लीव नकदीकरण, चिकित्सा सीमा बढ़ाने, इंक्रीमेंट और पदोन्नति की मांग की है। यूनियन ने इन मुद्दों के शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई है।

कोयला कर्मियों की समस्याओं पर सीएमयू ने उठाई आवाज

रांची, वरीय संवाददाता। कोलफील्ड मजदूर यूनियन (एचएमएस) ने कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों को लेकर प्रबंधन का ध्यान आकर्षित किया है। यूनियन के केंद्रीय सचिव जगरनाथ साहू ने बुधवार को पत्र के माध्यम से जेबीसीसीआई स्टैंडर्डाइजेशन कमेटी के सदस्यों से मांगों पर विचार करने का आग्रह किया है। पत्र में कहा गया है कि अधिकारियों की तरह कर्मचारियों को भी पति-पत्नी दोनों को एचआरए सुविधा दी जाए। साथ ही कर्मचारियों के 150 दिनों के संचित सिक लीव के नकदीकरण की व्यवस्था रिटायरमेंट के बाद लागू करने की मांग की गई है। सीपीआरएमएसई योजना के तहत कर्मचारियों की चिकित्सा सीमा 8 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये करने तथा वार्षिक चिकित्सा राशि बढ़ाने की भी मांग उठाई गई है।

इसके अलावा विभागीय परीक्षा पास करने वाले कर्मचारियों को 3 प्रतिशत इंक्रीमेंट देने और डेटा एंट्री ऑपरेटरों को वरीयता के आधार पर पदोन्नति देने की मांग की गई है। यूनियन ने इन मुद्दों को एपेक्स जेसीसी बैठक में उठाकर शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।