ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीरांची में आज से शुरू होगी सीएनजी और पीएनजी सेवा

रांची में आज से शुरू होगी सीएनजी और पीएनजी सेवा

रांची में शुक्रवार से कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और पाईप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति शुरू होगी। श्री जगन्नाथ मैदान से केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री रघुवर दास...

रांची में आज से शुरू होगी सीएनजी और पीएनजी सेवा
हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 23 Aug 2019 02:16 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची में शुक्रवार से कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और पाईप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति शुरू होगी। श्री जगन्नाथ मैदान से केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री रघुवर दास इसकी शुरुआत करेंगे। गेल इंडिया के पूर्वी क्षेत्र के कार्यकारी निदेशक केबी सिंह ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा और शहरी गैस वितरण योजना के पहले चरण में रांची के तीन हजार घरों से और दो पेट्रोल पंप से इसकी शुरुआत की जा रही है। इसे मार्च से ही शुरू होना था, लेकिन प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा योजना के तहत जगदीशपुर-हल्दिया व बोकारो धामरा प्राकृतिक गैस पाइपलान के झारखंड तक पहुंचने के इंतजार में यह अभी तक अटका था। इस पाइपलाइन के दिसंबर 2020 तक पूरा होने की संभावना है। झारखंड में इस पाइपलाइन की लंबाई 551 किलोमीटर होगी। कैशकेड से होगी आपूर्ति पाइपलाइन के झारखंड पहुंच जाने तक इसकी आपूर्ति कैशकेड के माध्यम से की जाएगी। इसे पटना से रांची लाया जाएगा। गेल के अधिकारी ने बताया कि फिलहाल हर दिन 450 किलोग्राम गैस लाया जाएगा। कुछ महीनों में इसे बढ़ाकर 1250 किलोग्राम किया जाएगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है।अलग से नहीं मिलेगी कोई सब्सिडी गेल के अधिकारियों ने बताया कि यह न केवल शुद्ध व पर्यावरण अनुकुल इंधन है, बल्कि अन्य इंधनों से सस्ता भी है। उन्होंने बताया कि पीएनजी में इसके लिए अलग से कोई सब्सिडी नहीं दी जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक सामान्य इस्तेमाल पर इसमें दो महीने पर सात सौ रुपए का बिल आएगा।रांची में खुलने है छह सीएनजी स्टेशनकेबी सिंह ने बताया कि जरूरत के हिसाब से राजधानी में सीएनजी के स्टेशन खोले जाएंगे। फिलहाल रांची में इंडियन ऑयल के डोरंडा स्थित खुखरी पेट्रोल पंप और ओरमांझी स्थित मधुवन विहार पंप से इसकी शुरुआत की जा रही है। इसके अलावा रिंग रोड और तुपुदाना के झरी सकलदीप में स्टेशन बनाने की तैयारी चल रही है। मार्च तक रांची में छह सीएनजी स्टेशन खोलने की तैयारी है। इसके अलावा आठ सितंबर को जमशेदपुरके पाराडीह में एक स्टेशन की शुरुआत अगले महीने हो जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें