Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsCM Sarathi Yojana 90 Students Certified and Placed in Job Offers in Murhu Block
मुरहू में ट्रेनिंग सर्टिफिकेट व जॉब ऑफर लेटर का वितरण

मुरहू में ट्रेनिंग सर्टिफिकेट व जॉब ऑफर लेटर का वितरण

संक्षेप:

मुरहू में मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत 90 छात्राओं को सिलाई, कंप्यूटर ऑपरेटर और कॉल सेंटर ट्रेड में प्रशिक्षण के बाद सर्टिफिकेट और जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए गए। ईस्टमेन एक्सपोर्ट्स, स्ट्रीम डिजिटल सर्विसेज और बिग बास्केट जैसी कंपनियों ने उम्मीदवारों का चयन किया। चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

Dec 06, 2025 08:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

मुरहू, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत मुरहू ब्लॉक स्थित ट्रेनिंग सेंटर में शनिवार को सिलाई, कंप्यूटर ऑपरेटर और कॉल सेंटर ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त लगभग 90 छात्राओं एवं प्रशिक्षुओं को सर्टिफिकेट एवं जॉब ऑफर लेटर प्रदान किया गया। प्लेसमेंट कार्यक्रम के दौरान कोयंबटूर स्थित ईस्टमेन एक्सपोर्ट्स, जमशेदपुर की स्ट्रीम डिजिटल सर्विसेज और रांची की बिग बास्केट कंपनी ने उम्मीदवारों का चयन किया। कार्यक्रम में उपस्थित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने चयनित अभ्यर्थियों को जॉब रोल, कार्य माहौल, रहने और भोजन की सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये मासिक वेतन के साथ पीएफ और मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि मुरहू ब्लॉक में यह ट्रेनिंग सेंटर पिछले एक वर्ष से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है। यह केंद्र राज्य सरकार द्वारा प्रमाणित है, जहां गरीब एवं बेरोजगार युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। कार्यक्रम में संस्थान के जानकी वल्लभ सिंह, उत्तम कुमार पांडेय और सुधीर राम सहित छात्राओं तथा प्रशिक्षुओं की बड़ी संख्या उपस्थित थी। चयनित उम्मीदवारों ने इस पहल के लिए सरकार और संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया।