ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीसीएम रघुवर दास की अपील, गांव के विकास की जिम्मेदारी लें युवा

सीएम रघुवर दास की अपील, गांव के विकास की जिम्मेदारी लें युवा

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को युवाओं से आह्वान किया कि वे राज्य के विकास के सारथी बनें। उन्होंने कहा कि युवा ठान लें तो झारखंड को बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। मुख्यमंत्री रांची विवि के आर्यभट्ट...

सीएम रघुवर दास की अपील, गांव के विकास की जिम्मेदारी लें युवा
हिन्दुस्तान ब्यूरो,रांची Mon, 12 Nov 2018 09:02 AM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को युवाओं से आह्वान किया कि वे राज्य के विकास के सारथी बनें। उन्होंने कहा कि युवा ठान लें तो झारखंड को बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। मुख्यमंत्री रांची विवि के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित युवा समूह सम्मेलन में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने विवेकाधीन कोष से 671 युवा समूहों को 25-25 हजार रुपये दिए। आप एक कदम बढ़ाएं सरकार चार कदम चलेगी: सीएम ने कहा कि संताल में गरीबी है। सरकार पिछले चार वर्ष से यहां बुनियादी सुविधा मुहैया करने में जुटी है। ऐसे में युवा समूह भी गांव के विकास की जिम्मेवारी लें। आप एक कदम बढ़ाएं, सरकार चार कदम चलेगी।
 

सीएम या मुखिया कोई गड़बड़ी नहीं कर सकता:

रघुवर दास ने कहा कि जनता जागरूक हो तो मुख्यमंत्री हो या मुखिया कोई गड़बड़ी नहीं कर सकता। इसके लिए जनजाति समाज के लोग आनेवाली पीढ़ी को शिक्षित करें। युवा समूह इसमें  महती भूमिका निभा सकते हैं। 
 

विपक्ष पर साधा निशाना:

मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य लोगों की दिलचस्पी सत्ता में है लेकिन मेरी जनता के सशक्तिकरण में है। कई सरकारें आईं और गईं। योजनाएं भी बनी, लेकिन धरातल पर नहीं उतरीं। चार साल में मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है कि  बिचौलिए की भूमिका खत्म हो गई। 
 

शहीद स्मारक का अंग बनें  :  

मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची की पुरानी जेल में भगवान बिरसा का स्मारक बनाया जा रहा है। यहां हर गांव की मिट्टी लाई जाएगी। इसके लिए 9 से 23 जनवरी तक कार्यक्रम तय है। युवा इसमें भूमिका निभाएं। सीएम ने 29 व 30 नवंबर को होने वाले ग्लोबल एग्रीकल्चर एंड फूड समिट के लिए भी युवाओं के साथ किसानों को न्योता दिया।
 

नये सत्र से क्लास एक-दो में ओलचिकी में भी पढ़ाई 
राज्य के प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा एक व दो में नये सत्र से ओलचिकी भाषा में भी पढ़ाई होगी। आगे इसकी व्यवस्था कक्षा पांच तक की जाएगी।  इसकी घोषणा मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को की। वे बोकारो जिला से आये आदिवासी समुदाय के लोगों को अपने आवास पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार मातृभाषा को इसे बढ़ावा दे रही है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें