ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीरांची के पत्रकार के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

रांची के पत्रकार के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

रांची के वरिष्ठ पत्रकार आकाश भार्गव का निधन शनिवार की देर रात दिल्ली में हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मुख्यमंत्री के प्रेस...

रांची के पत्रकार के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 24 Oct 2021 02:40 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। संवाददाता

रांची के वरिष्ठ पत्रकार आकाश भार्गव का निधन शनिवार की देर रात दिल्ली में हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद ने शोक जताया है। पत्रकार आकाश को लिवर से जुड़ी समस्या थी, जिसके कारण उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था। उनके इलाज के लिए मुख्यमंत्री ने भार्गव के परिजन को आर्थिक सहायता भी दी थी।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। इसके अलावा रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह, सचिव अखिलेश सिंह सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों, नेताओं और पत्रकारों ने भी शोक जताया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें