ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीआज से छा सकते हैं बादल, कल बारिश के आसार

आज से छा सकते हैं बादल, कल बारिश के आसार

राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में आज मौसम बदलेगा। दोपहर के बाद बादल छाएंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना व्यक्त की गई है। आठ अप्रैल को राजधानी में तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार...

आज से छा सकते हैं बादल, कल बारिश के आसार
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 06 Apr 2020 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में आज मौसम बदलेगा। दोपहर के बाद बादल छाएंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना व्यक्त की गई है। आठ अप्रैल को राजधानी में तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम के इस बदलाव से राजधानीवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान का पारा नीचे गिरेगा। रांची में सोमवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जबकि जमशेदपुर राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। यहां का तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण झारखंड से लेकर तेलंगाना तक बने निम्न दाब क्षेत्र का प्रभाव कमजोर हुआ है। इसके कारण राजधानी समेत पूरे झारखंड में आठ अप्रैल के बाद मौसम साफ हो जाएंगे। राजधानी में नौ अप्रैल से आसमान साफ रहेंगे और गर्मी बढ़ेगी।

मौसम वैज्ञानिक एसडी कोटाल ने बताया कि इस मौसम बदलाव के कारण गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। राजधानी में इस दौरान 19 से 36 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बना रहेगा। आठ तारीख को राजधानी के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। रांची और आसपास के इलाकों में वज्रपात की घटनाएं होने की भी संभावना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें