लापुंग में 200 से अधिक जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण

Nov 16, 2025 07:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

कपड़ा बैंक बेड़ो ने रविवार को अकमरोमा बागीचा टोली में जरूरतमंदों के लिए कपड़ा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान 200 से अधिक गर्म वस्त्र, जैसे साड़ी, सूट और स्वेटर बांटे गए। संस्था पिछले छह वर्षों से ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कपड़े मुहैया करा रही है और दानदाताओं का आभार जताया गया।

लापुंग में 200 से अधिक जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण

बेड़ो, प्रतिनिधि। लापुंग प्रखंड के अकमरोमा बागीचा टोली में सामाजिक संस्था ‘कपड़ा बैंक बेड़ो’ ने रविवार को अध्यक्ष कैलाश कुमार के नेतृत्व में कपड़ा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान ठंड से ठिठुर रहे जरूरतमंदों के बीच साड़ी, सूट, स्वेटर और बच्चों के कपड़ों सहित 200 से अधिक गर्म वस्त्र बांटे गए। संस्था के अध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि उनकी संस्था पिछले छह वर्षों से लगातार बेड़ो, लापुंग और मांडर के सुदूरवर्ती गांवों में जाकर ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कपड़े मुहैया करा रही है। उन्होंने दानदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जो कपड़े कुछ लोगों के लिए अनुपयोगी हो जाते हैं, वही कपड़े दूसरे जरूरतमंदों के लिए बड़ी जरूरत बन जाते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने आम जनता से आग्रह किया कि वे अपने पास के नए या पुराने, अनुपयोगी वस्त्रों को कपड़ा बैंक में जमा करें। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील कुमार महतो, शक्ति साहू, अनुज कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार और रवि केशरी सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।