Ranchi News: स्वर्ण रेखा नदी तट पर कांवरियों की सुविधा को लेकर तैयारी शुरू
Ranchi News: नामकुम में सावन के पावन पर्व पर भक्तों के लिए स्वर्ण रेखा नदी तट पर विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। स्टेन रोज क्लब और नगर निगम की मदद से सफाई, पंडाल और विद्युत सज्जा का काम किया जा रहा है। मेयर रौशनी खलखो ने कार्य का अवलोकन किया और समय पर सभी कार्य समाप्त करने के निर्देश दिए।

Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। सावन में नामकुम स्वर्ण रेखा नदी तट से कांवड़िए जल उठाते हैं और पैदल जा कर पहाड़ी मंदिर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। इस वर्ष स्टेन रोज क्लब और रांची नगर निगम के सौजन्य से साफ -सफाई वाटरप्रूफ पंडाल बिधुत सज्जा का काम कराया जा रहा है ताकि बाबा के भक्तों को परेशानी ना हो। इस वर्ष नदी तट से लोवाडीह से डंगरांटोली होते हुए मेंन रोड के सर्जना चौक तक शिव भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। स्टेन रोज क्लब बोल बम सेवा समिति के बुलावे पर मंगलवार को मेयर रौशनी खलखो नामकुम पहुंची और कराए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया साथ ही निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
मेयर ने सभी कार्यों को समय पर समाप्त कर लेने की बात कही ताकि श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी ना हो। मौके पर मुख्य रूप से क्लब के दीपक राणा, मंटू लाला, सुनील यादव, गोपाल लोहिया, धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


