सीयूजे में चला एनएसएस का स्वच्छता अभियान
रांची में केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड की एनएसएस इकाई द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरुकता बढ़ाना और नागरिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना था। कुलपति ने अभियान की शुरुआत की और प्रतिभागियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया।

रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से स्वच्छता अभियान का आयोजन शुक्रवार को किया गया। उद्देश्य विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता के प्रति जागरुकता बढ़ाना और नागरिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना था। कुलपति प्रो सारंग मेढ़ेकर ने प्रशासनिक भवन से इसकी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सिर्फ एक गतिविधि नहीं, बल्कि अनुशासन और जिम्मेदारी का परिचायक है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। यह अभियान डॉ हृषिकेश महतो के समन्वय और डॉ रत्नेश कुमार मिश्र के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें एनएसएस स्वयंसेवकों के साथ-साथ प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने भाग लिया।अभियान
के दौरान शैक्षणिक भवनों, छात्रावासों, प्रशासनिक कार्यालयों व परिसर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई। इस पहल के माध्यम से न सिर्फ स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया गया, बल्कि प्रतिभागियों को स्वच्छता के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया। मौके पर सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता बनाए रखने और इसे निरंतर अपनाने की शपथ दिलाई गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


