ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीबकाया वेतन मिलते ही काम पर लौटे सफाईकर्मी

बकाया वेतन मिलते ही काम पर लौटे सफाईकर्मी

मोरहाबादी, खेलगांव के सफाई कर्मचारी हड़ताल से लौटे

बकाया वेतन मिलते ही काम पर लौटे सफाईकर्मी
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 13 Jun 2018 09:04 PM
ऐप पर पढ़ें

मई महीने का बकाया वेतन मिलने के बाद मोरहाबादी व खेलगांव एमटीएस (मिनी ट्रांसफर स्टेशन) के हड़ताल पर गये सफाई कर्मचारी बुधवार से काम पर लौट आए। सुबह ही रांची एमएस डब्ल्यू के अधिकारियों ने इस संबंध में हड़ताली कर्मचारियों के साथ वार्ता की। उनसे कहा कि आज ही उनका वेतन अकाउंट में चल जायेगा। कंपनी के अधिकारियों के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी।

दूसरी ओर वेतन की मांग को लेकर कांटाटोली कचरा ट्रांसफर स्टेशन के 100 से अधिक कर्मचारियों ने बुधवार को कामकाज बंद रखा। इन कर्मचारियों की भी मांग थी कि उनका भी वेतन लंबित है। दो दिन बाद ईद है, इसलिए उन्हें भी वेतन चाहिए। हड़ताल की सूचना पाकर दिन में कंपनी के अधिकारियों ने यहां के कर्मचारियों को भी आश्वस्त किया कि वे हड़ताल समाप्त करें। उनका भी वेतन आज ही बैंक में भेजा जा रहा है। इस पर कांटाटोली के भी हड़ताली कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी।

इन वार्डों में नहीं उठा कचरा

कांटाटोली ट्रांसफर स्टेशन के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से वार्ड नं 11, 12, 13, 14, 15 व 49 नंबर वार्ड से कूड़े का उठाव नहीं हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें