ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीकोकर औद्योगिक क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया

कोकर औद्योगिक क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया

एमएसएमई-विकास संस्थान और राष्ट्रीय लघु उद्योग लिमिटेड ने 19 सितंबर को कोकर औद्योगिक क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। इसमें नगर निगम के कर्मियों ने सहयोग किया। मुख्य अतिथि उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने...

कोकर औद्योगिक क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 20 Sep 2017 01:08 AM
ऐप पर पढ़ें

एमएसएमई-विकास संस्थान और राष्ट्रीय लघु उद्योग लिमिटेड ने 19 सितंबर को कोकर औद्योगिक क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। इसमें नगर निगम के कर्मियों ने सहयोग किया। मुख्य अतिथि उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने अभियान की शुरुआत की। उन्होंने खुद सफाई की। संस्था के निदेशक आरके कपूर और निगम के रांची प्रभारी विनोद कुमार ने अभियान का नेतृत्व किया। सभी ने एक साथ मिलकर झाड़ू लगाते हुए कुड़ा उठाया। निरामया अस्पताल होते हुए उद्योग भवन तक सड़क की सफाई की। क्षेत्र के उद्यमियों से सफाई बनाए रखने की अपील की। अभियान में एके गिरि, सुभाष इंगेवार, सुदीप पॉल, विद्यापति पात्र, नीतू, संदीप सिंह, लगन दास, फेबियन केरकेट्टा, प्रभाकर आजाद, नोएल, कपिल, राहुल, रमेश, श्यामल चौधरी, अभिषेक, लीलीवती, रुपेश लाल सहित अन्य शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें