सीआईपी से हटाए गए 156 सुरक्षाकर्मियों का आंदोलन दसवें दिन जारी

Feb 12, 2026 07:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची में केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान से हटाए गए 156 सुरक्षाकर्मियों का आंदोलन दसवें दिन भी जारी है। सुरक्षाकर्मियों का आरोप है कि उन्हें बिना किसी सूचना के नौकरी से निकाला गया है, जिससे उनके परिवारों में आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। स्थानीय विधायक और सांसद ने पुनर्बहाली की मांग की है, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।

सीआईपी से हटाए गए 156 सुरक्षाकर्मियों का आंदोलन दसवें दिन जारी

रांची, संवाददाता। केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (सीआईपी) से हटाए गए 156 सुरक्षाकर्मियों का आंदोलन गुरुवार को दसवें दिन भी जारी रहा। अपनी बहाली की मांग को लेकर कर्मी संस्थान परिसर के बाहर लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलनरत सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि वे पिछले करीब 20 वर्षों से निजी सुरक्षा एजेंसी के माध्यम से सीआईपी में कार्यरत थे, लेकिन बिना पूर्व सूचना और स्पष्ट कारण बताए अचानक कार्यमुक्त कर दिया गया। इस निर्णय से 156 परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उनका कहना है कि उम्र के इस पड़ाव पर नई नौकरी मिलना आसान नहीं है, जिससे भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

मामले को लेकर स्थानीय विधायक सुरेश बैठा तथा राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर सुरक्षाकर्मियों की पुनर्बहाली की मांग की है। हालांकि, आंदोलन के दस दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है। सुरक्षाकर्मियों ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। संस्थान प्रबंधन की ओर से आधिकारिक बयान नहीं मिल सका है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsCIP Security Personnel s Ongoing Protest for Reinstatement Enters Tenth Day
;;;