Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsCID Notices Coaching Institute Directors Over SSC Exam Paper Leak Rumors
पेपर लीक अफवाह के आरोप में दो शिक्षकों को सीआईडी का नोटिस

पेपर लीक अफवाह के आरोप में दो शिक्षकों को सीआईडी का नोटिस

संक्षेप:

रांची में सीआईडी ने सीजीएल परीक्षा पेपर लीक की अफवाह फैलाने के आरोप में प्रकाश पोद्दार और कुणाल कुमार सिंह को नोटिस किया है। जेएसएससी की शिकायत पर कुणाल को सीआईडी मुख्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। मामले में कोर्ट का फैसला आना बाकी है।

Nov 04, 2025 09:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। सीआईडी ने सीजीएल परीक्षा पेपर लीक की अफवाह उड़ाने के आरोप में कोचिंग संस्थान संचालक प्रकाश पोद्दार व कुणाल कुमार सिंह को नोटिस किया है। कुणाल कुमार सिंह को बुधवार की सुबह सीआईडी मुख्यालय में जांच पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है। सीजीएल पेपर लीक की अफवाह फैलाने की शिकायत जेएसएससी ने की थी। जेएसएससी के द्वारा दर्ज कराए गए केस में वित्त विभाग के एसओ संतोष मस्ताना को पूर्व में सीआईडी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पेपर लीक का आरोप लगा प्रकाश पोद्दार समेत अन्य ने हाईकोर्ट में सीबीआई जांच की याचिका की थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

याचिका पर सुनवाई पूरी हो चुकी है, इस मामले में कोर्ट का फैसला आना है। वहीं, कुणाल प्रताप सिंह भी सीजीएल परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने का दावा करते रहे हैं। परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर वह लगातार आंदोलनरत भी रहे हैं।