वन भूमि घोटाले में आरोपी पुनीत अग्रवाल की जमानत पर कोर्ट ने मांगी केस डायरी
बोकारो जिले के तेतुलिया मौजा में 103 एकड़ वनभूमि घोटाले में सीआईडी ने राजवीर कंस्ट्रक्शन के निदेशक पुनीत अग्रवाल को गिरफ्तार किया। अदालत ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई की और केस डायरी की मांग की। अगली...

रांची, संवाददाता। बोकारो जिले के तेतुलिया मौजा में 103 एकड़ वनभूमि घोटाले में सीआईडी के हाथों गिरफ्तार राजवीर कंस्ट्रक्शन के निदेशक पुनीत अग्रवाल की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर बुधवार को सीआईडी कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने केस डायरी की मांग की। साथ ही अगली सुनवाई की तारीख 26 जुलाई निर्धारित की है। सीआईडी ने 14 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, तब से वह जेल में है। उसने गिरफ्तारी के अगले दिन 15 जुलाई को ही जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की है। पुनीत अग्रवाल ने उमायुष नाम की कंपनी के खाते में 3.40 करोड़ रुपए ट्रांसफर किया था।
इसके बाद इस राशि से सरकारी जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई थी। बता दें कि सीआईडी बोकारो के सेक्टर 12 थाना में दर्ज कांड संख्या 32/2024 को टेकओवर कर जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




