चुटिया केसरवानी वैश्य समाज ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची में चुटिया केसरवानी वैश्य समाज ने एक स्कूल परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन अमरदीप केसरी ने किया।

चुटिया केसरवानी वैश्य समाज ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया

रांची, प्रमुख संवाददाता। चुटिया केसरवानी वैश्य समाज की ओर से चुटिया के एक स्कूल परिसर में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सीबीएसई, आईसीएसई एवं झारखंड बोर्ड की 10वीं व 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले केसरवानी समाज के 30 से अधिक मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर नीरज कुमार, रांची के डीपीओ कुंदन केसरी, चतरा के पुलिस उपाधीक्षक अजय केसरी, रांची जिला केशरवानी वैश्य समाज के अध्यक्ष प्रदीप केसरी, महामंत्री रूपेश केसरी, चुटिया समाज के अध्यक्ष राधेश्याम केसरी और अन्य ने समाज के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया।

अतिथियों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलता है और उनमें ज्ञान हासिल करने को लेकर सकारात्मक भाव बढ़ते हैं। मंच संचालन संगठन के महामंत्री अमरदीप केसरी ने किया।मौके पर मदन केसरी, रेखा केसरी, मनीष केसरी, अंकित आनंद केसरी, तरुण सभा अध्यक्ष शिवम केसरी, संजय चौधरी, शैलेश, मंजू चौधरी, अंजू, रामानंद, कृष्ण, आनंद, विवेक समेत समाज के लोग थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।