Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsChristmas Gathering Organized by Heera Barwe Student Union in Ranchi
हीरा बरवे छात्रसंघ ने धूमधाम से मनाई क्रिसमस गैदरिंग, सद्भावना बनाए रखने पर जोर

हीरा बरवे छात्रसंघ ने धूमधाम से मनाई क्रिसमस गैदरिंग, सद्भावना बनाए रखने पर जोर

संक्षेप:

रांची में हीरा बरवे छात्रसंघ ने लोयला छात्रावास परिसर में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया। एसडीएम प्रताप मिंज ने आपसी प्रेम और सद्भावना का संदेश दिया। फादर अंजलुस ने आध्यात्मिक तैयारी पर जोर दिया। सभी वक्ताओं ने अच्छाई के रास्ते पर चलने और दूसरों के प्रति प्यार और देखभाल देने का आह्वान किया।

Dec 07, 2025 08:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, वरीय संवाददाता। हीरा बरवे छात्रसंघ ने रविवार को लोयला छात्रावास परिसर में धूमधाम से क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया। एसडीएम प्रताप मिंज ने अपने संदेश में आपसी प्रेम और सद्भावना बनाए रखने पर विशेष बल दिया। फादर अंजलुस एक्का ने क्रिसमस के अवसर पर आध्यात्मिक तैयारी करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अत्यधिक व्यस्तता के बाद भी ईश्वर की आवाज को सुनने और लोगों की सेवा के लिए कार्य करना आवश्यक है। फादर संजय तिग्गा ने सभी से अच्छाई के पथ पर चलने और व्यक्तिगत रूप से हृदय से बाल यीशु को दिल में स्वागत करने के लिए आध्यात्मिक रूप से तैयार रहने का आह्वान किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डॉ. अरुण तिग्गा ने कहा कि अपने मतभेद को भुलाकर अपना प्यार और देखभाल दूसरों को देना ही क्रिसमस का असल उपहार है। इसी क्रम में डॉ. कीर्ति मिंज और प्रोफेसर ब्लासियुस पन्ना ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर डॉ. अलबिना जोजो, छात्रसंघ के अध्यक्ष अमल नितेश लकड़ा, उपाध्यक्ष प्रियंका एक्का, कोषाध्यक्ष आलोक तिर्की, सचिव अनिसा किस्पोट्टा, डॉ. बोस्को कुजूर, कुलदीप केरकेट्टा, ओनिक्स एक्का, फादर मुकुल लकड़ा, फादर सुरेश तिर्की, फादर जॉन तिग्गा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।