पटेल बीएड कॉलेज लोधमा में क्रिसमस गैदरिंग हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
पटेल बीएड कॉलेज लोधमा में सोमवार को क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिसमें नृत्य और गीत शामिल थे, का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संगीता कुमारी ने क्रिसमस के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों को नैतिक मूल्यों के साथ शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।

कर्रा, प्रतिनिधि। पटेल बीएड कॉलेज लोधमा में सोमवार को क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत भाषण के साथ हुई, जिससे पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बन गया। इस अवसर पर कॉलेज की सचिव संगीता कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य ने की। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि संगीता कुमारी ने क्रिसमस पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह पर्व आपसी सद्भाव, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करता है।
वहीं, कॉलेज के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार और शिक्षा के माध्यम से जीवन में निरंतर प्रगति करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों का समावेश ही समाज और राष्ट्र के विकास की नींव है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनसे पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन सेजल एवं स्नेहा द्वारा किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



