तोरपा में विशप ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल, खिलाया केक
क्रिसमस के अवसर पर तोरपा के आरसी चर्च में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। विशप विनय कंडुलना ने सौ से अधिक लोगों को कंबल दिया और क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि दूसरों के साथ खुशियां बांटने से आनंद मिलता है और हमें हमेशा दीन दुखियों की सेवा करनी चाहिए।

तोरपा, प्रतिनिधि। क्रिसमस के अवसर पर उपहार स्वरूप आरसी चर्च तोरपा में सोमवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। विशप विनय कंडुलना ने सौ से अधिक जरूरतमंदों को कंबल दिया और केक खिलाकर क्रिसमस की बधाई दी। बुजुर्ग व विकलांगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर अपने संदेश में विशप विनय ने कहा कि क्रिसमस आनंद का पर्व है। दूसरों से खुशियां बांटने से आनंद मिलता है। उन्होने कहा कि हमेशा दीन दुखियों की सेवा करनी चाहिए, इससे ईश्वर प्रसन्न होते हैं। उन्होने कहा हम किसी भी स्थिति में हों ईश्वर को कभी नही भूलें।
ईश्वर पर विश्वास बनायें रखें। उन्होने कहा ईश्वर का प्रेम सभी के साथ है। इस मौके पर पल्ली पुरोहित फादर हीरालाल हुन्नी पूर्ति, महिला विकास केन्द्र की निदेशिका सिस्टर मारियालीना, फूलजेंस तोपनो आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




