Ranchi News: छोटानागपुर लॉ कॉलेज की एंड-सेमेस्टर परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

हिन्दुस्तान, रांची
share

Ranchi News: छोटानागपुर लॉ कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2026–2027 के बीबीए एलएलबी, एलएलबी और एलएलएम पाठ्यक्रमों की एंड-सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया है। छात्र 21 से 25 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क और 26 से 28 नवंबर तक अतिरिक्त शुल्क के साथ ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षाएं 7 से 24 दिसंबर तक नामकुम स्थित कॉलेज परिसर में दो पालियों में होंगी।

Ranchi News: छोटानागपुर लॉ कॉलेज की एंड-सेमेस्टर परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। छोटानागपुर लॉ कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2026–2027 के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों की एंड-सेमेस्टर परीक्षाओं की विस्तृत समय-सारिणी और परीक्षा फॉर्म भरने की तिथियां घोषित कर दी हैं। परीक्षा कार्यक्रम बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) सेमेस्टर-1, एलएलबी सेमेस्टर-1 व 3 और एलएलएम सेमेस्टर-1 व 3 के लिए जारी किया गया है।

परीक्षा फॉर्म की तारीखें और शुल्क

25 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क भरा जाएगा फॉर्म

छात्र 21-25 नवंबर 2026 तक बिना किसी विलंब शुल्क के 2,000 परीक्षा शुल्क जमा कर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद 26-28 नवंबर 2026 तक 400 प्रति परीक्षार्थी अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे। फॉर्म कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट- www.cnlawcollege.ac.in, के एग्जामिनेशन पोर्टल पर ही भरे जाएंगे। कॉलेज कार्यालय में कोई भी फॉर्म या शुल्क ऑफलाइन स्वीकार नहीं होगा और बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के फॉर्म मान्य नहीं होंगे।

परीक्षा की तारीख, केंद्र और पालियां

24 दिसंबर तक चलेंगी परीक्षाएं

जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षाएं 7 दिसंबर से शुरू होकर 24 दिसंबर तक चलेंगी। परीक्षा का केंद्र छोटानागपुर लॉ कॉलेज, एकेडमिक बिल्डिंग (न्याय विहार कैंपस, नामकुम) तय किया गया है। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। सुबह की पाली में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक एलएलबी (सेमेस्टर-1 व 3) व एलएलएम (सेमेस्टर-1 व 3) की परीक्षाएं होंगी। द्वितीय पाली (दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक) में बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) सेमेस्टर-1 की परीक्षाएं आयोजित होंगी।

परीक्षा संचालन के नियम

कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा संचालन नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। सामूहिक कदाचार, वॉकआउट या परीक्षा बहिष्कार की स्थिति में दोबारा परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी और संबंधित विद्यार्थियों को शून्य अंक दिए जाएंगे। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने संबंधित विभागों से परीक्षा कार्यक्रम का मिलान अवश्य कर लें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म कब तक भरा जा सकता है?−
छात्र 21 से 25 नवंबर 2026 तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi News: छोटानागपुर लॉ कॉलेज की एंड-सेमेस्टर परीक्षाओं का शेड्यूल जारी