जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल बांटे
Dec 13, 2025 08:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची में चिरंजीवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच 70 कंबल और ऊनी वस्त्र बांटे। निदेशक डॉ माया कुमार और प्राचार्या श्वेता त्रिपाठी के नेतृत्व में छात्रों ने होचर ग्राम में यह कार्य किया। डॉ कुमार ने कहा कि स्कूल हर वर्ष समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करता है।

रांची। चिरंजीवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल एवं ऊनी वस्त्रों का वितरण किया गया। निदेशक डॉ माया कुमार, प्राचार्या श्वेता त्रिपाठी, शिक्षकगण के साथ छात्रों ने होचर ग्राम के संग्रामपुर में जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच वस्त्र का वितरण किया। ग्रामीणों के बीच 70 कंबल तथा कपड़े बांटे। डॉ माया कुमार ने कहा कि समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए चिरंजीवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स हर वर्ष जरूरतमंद ग्रामीणों की मदद करता है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



