चिरंजीवी कॉन्सेप्ट स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची के चिरंजीवी कॉन्सेप्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है। इस वर्ष विद्यालय का रिजल्ट 100% रहा, जिसमें 49 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। प्राचार्य ने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी सफलता की शुभकामनाएं दीं।

चिरंजीवी कॉन्सेप्ट स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

रांची, संवाददाता। सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में चिरंजीवी कॉन्सेप्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता प्राप्त की है। बुधवार को घोषित परिणामों के अनुसार, इस वर्ष भी विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा में कुल 49 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे और सभी ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की। प्राचार्य ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे उनकी कठोर मेहनत, दृढ़ संकल्प और अनुशासित अध्ययन का प्रतिफल बताया। उन्होंने सफल छात्रों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि ये विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएंगे और संस्थान का नाम रोशन करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।