चीन निर्मित सामग्रियों का करना होगा बहिष्कार : निखिल रंजन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर का छात्र संवाद कार्यक्रम गुरुवार को ऑनलाइन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश सोशल मीडिया कार्य प्रमुख विशाल सिंह, संगठन मंत्री प्रताप सिंह व रांची...

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर का छात्र संवाद कार्यक्रम गुरुवार को ऑनलाइन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश सोशल मीडिया कार्य प्रमुख विशाल सिंह, संगठन मंत्री प्रताप सिंह और रांची महानगर मंत्री कुमार दुर्गेश ने दीप प्रज्वलन कर किया। कुमार दुर्गेश ने कहा कि अभाविप जिस प्रकार छात्र हित में कार्य कर रहा है, उसे देखकर हम सभी को प्रसन्नता होती है। कोविड-19 में छात्रों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस समय हमें सभी के साथ खड़ा होना है। मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड व बिहार के क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन ने कहा कि अभाविप ने सदस्यता और कार्यक्रम के आधार पर नहीं, अपने कर्तव्य व कार्य के कारण पूरे देश में जाना जाता है। हम सभी के बीच अभी सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण विषय यह है कि चीन जिस प्रकार भारत के साथ बार-बार गुस्ताखियां कर रहा है। चीन द्वारा निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करने की आवश्यकता है।रांची जिला संगठन मंत्री ने कहा कि आज संपूर्ण विश्व एक ऐसे दौर से गुजर रहा है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। हम सभी को सभी प्रकार के चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ना है। अभी दसवीं और बारहवीं की परीक्षा परिणाम आए हैं। कहा कि अभाविप रांची महानगर एडमिशन के समय जो प्रत्येक कैंपस में हेल्प डेस्क के माध्यम से छात्रों का मदद करता था, पर इस कोविड-19 महामारी के कारण यह संभव तो नहीं है। ऐसे में हम सभी अपने-अपने महाविद्यालयों में एक हेल्पलाइन नंबर जारी कर छात्रों को मदद करने का प्रयास करेंगे। अभाविप परिषद की पाठशाला के नाम से एक कार्यक्रम चला रही है, जिसमें वैसे बच्चों को शिक्षा देने का काम किया जाता है जो किसी कारणवस अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पा रहे है ,अब उन सभी छात्रों को ऑनलाइन के माध्यम से या ऑफलाइन सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए शिक्षा देने का कार्य करेगी।
