ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीसिल्ली में बच्चों ने निकाली तिरंगा जागरुकता रैली

सिल्ली में बच्चों ने निकाली तिरंगा जागरुकता रैली

सिल्ली के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के द्वारा गुरुवार को प्रभात फेरी निकाल घर-घर तिरंगा लगाने को लेकर लोगों को जागरूक किया...

सिल्ली में बच्चों ने निकाली तिरंगा जागरुकता रैली
हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 12 Aug 2022 02:30 AM
ऐप पर पढ़ें

सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के द्वारा गुरुवार को प्रभात फेरी निकाल घर-घर तिरंगा लगाने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। इसी कड़ी में ग्राम विकास विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने तिरंगे के साथ प्रभात फेरी निकाली। रैली स्कूल परिसर से सिल्ली दुर्गा मंदिर, महावीर चौक, बुंडू मोड़ होते हुए वापस स्कूल परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान छात्र-छत्राओं ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में लोगों को 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया। रैली में प्राचार्य गायत्री साहू, आमिया मिंज, सुमन कुमारी, हेमंती कुमारी, भरत सिंह महतो, कुमारी सबिता देवी, महेंद्र देव सिंह, बीरेंद्र कुमार महतो समेत सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं शामिल थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें