Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsChildren Celebrate Independence Day with Tricolor Rally in Hutap
उत्क्रमित मध्य विद्यालय हुटाप के बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली

उत्क्रमित मध्य विद्यालय हुटाप के बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली

संक्षेप: खलारी के हुटाप में उत्क्रमित मध्य विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने तिरंगा रैली निकालकर शिक्षा और राष्ट्रप्रेम का संदेश फैलाया। रैली में बच्चे देशभक्ति के नारों के साथ मुंडा दौड़ा, हुटाप मोड़...

Wed, 13 Aug 2025 08:13 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

खलारी,निज प्रतिनिधि। उत्क्रमित मध्य विद्यालय हुटाप अऔर प्राथमिक विद्यालय हुटाप के बच्चों ने तिरंगा रैली निकालकर शिक्षा और राष्ट्रप्रेम का संदेश फैलाया। विद्यालय परिसर से निकाली देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगों से सजी यह रैली स्वतंत्रता दिवस के उल्लास का जीवंत प्रतीक बनी। जागरुकता रैली में बच्चे नारे लगाते हुए हुटाप क्षेत्र के मुंडा दौड़ा, हुटाप मोड़ और हुटाप बस्ती का भ्रमण किया। रैली में शामिल बच्चों का बच्चों ने शिक्षा और राष्टभक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य फूलचंद दिघवार, शिक्षक ब्रजलाल प्रसाद, सुधीर सिंह सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।